राशिफल एवं व्रत/त्यौहार

मासिक राशिफल
June-2026
rasifal

mesh

मेष- इस माह सकारात्मक व्यतीत होगा। इसलिए लापरवाही और आलस बिल्कुल न करें। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा विवाद भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।

vrash

वृष- इस माह व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहने का प्रयास करेंगे। रुपए-पैसे से संबंधित लेनदेन को लेकर किसी के साथ झगड़ा होने जैसी आशंका है। व्यवसायिक कामों में अधिक निवेश न करें।

mithun

मिथुन- आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों में अधिकतर समय व्यतीत करेंगे। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास न करें। व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएँ।

kark

कर्क- राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यावसायिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

sinh

सिंह- इस माह किसी विशेष व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर सकारात्मक चर्चा होगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। कुछ लोग जलन की भावना से आपका नुकसान भी कर सकते हैं। समय अधिक अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी आवश्यकता अनुसार कार्य होते रहेंगे।

kanya

कन्या- यह माह सकारात्मक व्यतीत होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। व्यवसायिक मंदी के बावजूद आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है।

tula

तुला- वर्तमान परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आपका कोई नजदीकी रिश्तेदार या मित्र ही जलन की भावना से आपके विरुद्ध अफवाह फैला सकता है। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

vrashchika

वृश्चिक- कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आत्म चिंतन और मनन कर रहे थे, उससे अद्भुत शांति का अनुभव करेंगे। किंतु अधिक भावना प्रधान होना भी उचित नहीं है।

dhanu

धनु- अगर कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। इससे संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। कोई योजना निष्फल भी हो सकती है।

makar

मकर- इस माह समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना आवश्यक है। पुरानी नकारात्मक बातों को याद करने में अपना समय व्यर्थ न करें। पॉजिटिव बने रहें। व्यवसाय में अपने सहयोगियों की सलाह को भी सर्वोपरि रखें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

kunbh

कुम्भ- इस माह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी चल रही कोई डील फाइनल हो सकती है। अवसर को हाथ से न जाने दे। घर के लिए स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं की आनलाइन शॉपिंग भी होगी। इस माह किसी भी प्रकार की उधारी न दे, क्योंकि वसूली कठिन है।

min

मीन- बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। परेशानी में फंसे किसी मित्र की सहायता करने से मन में खुशी रहेगी। ध्यान रखें कि आपकी ही किसी जिद के कारण से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापारिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास न करें।


( महर्षि ज्योतिष विभाग )



माह के व्रत एवं त्यौहार

VratKatha-mahamedia-jan-2026.jpg
माह व्रत एवं त्यौहार
बुधवार 3 - जून 2026 संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
रविवार 7 - जून 2026 भानु सप्तमी
गुरूवार 11 - जून 2026 पुरूषोत्तमी एकादशी व्रत
शुक्रवार 12 - जून 2026 प्रदोष व्रत
शनिवार 13 - जून 2026 मास शिवरात्रि व्रत
रविवार 14 - जून 2026 अमावस्या श्राद्ध हेतु
सोमवार 15 - जून 2026 सोमवती अमावस्या
मंगलवार 16 - जून 2026 करवीर व्रत
माह व्रत एवं त्यौहार
गुरूवार 18 - जून 2026 वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
शनिवार 20 - जून 2026 श्री स्कंद षष्ठी व्रत
गुरूवार 25 - जून 2026 निर्जला एकादशी व्रत
शुक्रवार 26 - जून 2026 कूर्म जयंती
शनिवार 27 - जून 2026 शनिप्रदोष व्रत
सोमवार 29 - जून 2026 स्नान दान व्रत पूर्णिमा